मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शामतगंज पुल पर गिरा स्ट्रीट लाइट का खंभा, बाल-बाल बचे राहगीर

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के व्यस्त शामतगंज पुल पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्ट्रीट लाइट का भारी-भरकम खंभा अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि इसकी चपेट में आने से बच्चे, राहगीर और दरगाह शाहदाना वली के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, दरगाह शाहदाना वली से करीब 500 कदम की दूरी पर मुन्ना भाई की पान की दुकान के पास यह घटना हुई। खंभा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शामतगंज पुल पर रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में जर्जर खंभे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
वसी अहमद वारसी और स्थानीय लोगों ने नगर निगम से पुल पर लगे सभी स्ट्रीट लाइट के खंभों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कमजोर और जर्जर खंभों को तत्काल हटाया जाए या दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights