मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनगणना 2027: सही जानकारी छिपाने वाले परिवारों पर प्रशासन सख्त, डीएम ने गठित कीं विशेष टीमें

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। जनगणना 2027 को लेकर बरेली जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनगणना के दौरान सही जानकारी नहीं देने और परिवार के सदस्यों की संख्या छिपाने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष जागरूकता टीमों का गठन किया है। डीएम ने लोगों से ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ जनगणना में सहयोग करने और परिवार से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।
शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि घर-घर सर्वेक्षण का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराया जाएगा। इससे पहले 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ परिवार जनगणना के दौरान बच्चों और महिलाओं समेत परिवार के सदस्यों की सही संख्या बताने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी छिपाए जाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करें। विशेष टीमें लोगों को समझाएंगी कि वे किसी भी तरह के डर या संकोच में न रहें और जनगणना के दौरान परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
डीएम ने अपील की है कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी नागरिक ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ इसमें भागीदारी करें और सही आंकड़े उपलब्ध कराकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights