मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लहरा उठा परचम-ए-नियाजिया, 198वें उर्स का आगाज; 21 नवंबर तक चलेंगी तकरीबात

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ख्वाजा कुतुब स्थित खानकाह-ए-आलिया नियाजिया में बुधवार को परचम-ए-नियाजिया लहराने के साथ ही हजरत शाह नियाज बे नियाज अहमद कादरी चिश्ती नियाजमी रहमतुल्लाह अलैह का 198वां उर्स शुरू हो गया। खानकाह के सज्जादानशीन सरकार हजरत मेंहदी मियां नियाजी साहब किबला ने परचम कुशाई की रस्म अदा कर दस दिवसीय उर्स का उद्घाटन किया। उर्स की तकरीबात 12 से 21 नवंबर तक कदीमी खानकाही रिवायत के मुताबिक आयोजित होंगी।
परचम-ए-नियाजिया का जुलूस पुराने शहर की दरगाह नासिर मियां से शुरू हुआ। यहां फातेहा और सलाम के बाद अंजुमन-ए-साबिरिया चिश्तिया समिति के तत्वावधान में खानकाह के प्रबंधक जुनैदी मियां नियाजी की कयादत में जुलूस रवाना हुआ। जुलूस कोतवाली और इस्लामिया होते हुए खानकाह-ए-नियाजिया पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत की।
जुलूस में असकारी मियां नियाजी, अम्मार मियां नियाजी, नकी मियां, फुजैल मियां नियाजी, जैन मियां नियाजी सहित कई लोग शामिल रहे। खानकाह पहुंचने पर सज्जादानशीन मेंहदी मियां नियाजी ने साहबजादगान और मुरीदीन के साथ जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की गई।
उर्स के दौरान रोजाना सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी और रात में नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-समा का आयोजन होगा। इसमें देश के मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। जायरीन चादरपोशी और गुलपोशी कर नजराना-ए-अकीदत पेश करेंगे। दस दिनों तक लंगर भी जारी रहेगा। देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश से आने वाले जायरीन के ठहरने की व्यवस्था खानकाह परिसर में की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights