मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड के.एल. गुप्ता के निधन पर इज्जतनगर मंडल कार्यालय में शोक सभा आयोजित।

November 7, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । इज्जतनगर नरमू एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड के.एल. गुप्ता के निधन का समाचार प्राप्त होते ही पूरे पूर्वोत्तर रेलवे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से रेलवे कर्मचारी संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।नरमू के मंडल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नरमू के इज्जतनगर मंडल कार्यालय में स्वर्गीय कॉमरेड के.एल. गुप्ता की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में इज्जतनगर मंडल मंत्री कॉमरेड रोहित सिंह, कारखाना मंडल मंत्री कॉमरेड परवेज अहमद, कारखाना मंडल अध्यक्ष कॉमरेड अनुराग शुक्ला, कॉमरेड धर्मपाल सिंह, कॉमरेड राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं, नरमू के महामंत्री कॉमरेड बसंत चतुर्वेदी उस समय एक संगठनात्मक बैठक के सिलसिले में गोरखपुर में उपस्थित थे। केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड के.एल. गुप्ता के निधन का समाचार मिलते ही वे तत्काल उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुँचे तथा उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।सभी उपस्थित साथियों ने कॉमरेड के.एल. गुप्ता के संगठन के प्रति योगदान, संघर्ष एवं कर्मचारी हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights