बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र के चंदोखा टोड़ी उर्फ नवदिया निवासी 18 वर्षीय अजय वीर पुत्र रंजीत सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा । परिजनों ने बताया अजय वीर के साथ में गांव का ही रहने वाला उसका दोस्त अमित दोनों 31 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से बरेली काम से आ रहे थे रास्ता में ट्रांसपोर्ट नगर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवाल गंभीर रूप से घायल गए , घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया अमित की कम चोट होने कारण उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया अजय वीर के ज्यादा चोट आने के कारण उसका इलाज चल रहा था गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई परिवार बालो ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।