मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

निधि राजदान से शादी करने पर जम्मू कश्मीर के सीएम के खिलाफ फतवा जारी

November 1, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली।जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी को लेकर धार्मिक बहस शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के हवाले से इस शादी को इस्लाम की नजर में नाजायज बताए जाने का मामला सामने आया है। मौलाना का कहना है कि इस्लाम में विवाह के लिए निर्धारित धार्मिक उसूल और जाब्ते हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। बताया गया है कि मौलाना ने अपने बयान में कहा कि इस्लाम में मुस्लिम पुरुष और गैर-मुस्लिम महिला के बीच विवाह को लेकर धार्मिक नियम निर्धारित हैं। यदि लड़का और लड़की में से कोई एक मुसलमान नहीं है तो ऐसी शादी को इस्लामी शरीयत के मुताबिक जायज नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार उमर अब्दुल्ला मुसलमान हैं, जबकि निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं। ऐसे में बिना इस्लाम कबूल कराए दोनों का विवाह करना इस्लामी दृष्टिकोण से जायज नहीं है। मौलाना के मुताबिक उमर अब्दुल्ला को शादी से पहले निधि राजदान को इस्लाम कबूल कराना चाहिए था। इसके बाद इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह किया जाता तो धार्मिक दृष्टि से स्थिति अलग होती। उन्होंने इसी आधार पर इस शादी को नाजायज बताया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

30 अक्टूबर को हुई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि शुक्रवार को एक नए सफर की शुरुआत हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल से जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तलाक हुआ था। निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है।

धर्म परिवर्तन के बिना भी कानूनी विवाह का प्रावधान

इस शादी को लेकर एक महत्वपूर्ण कानूनी पहलू भी सामने आया है। भारत में विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अलग-अलग धर्मों के बालिग महिला और पुरुष बिना धर्म परिवर्तन किए विवाह कर सकते हैं। इसलिए इस कानून के तहत संपन्न विवाह की कानूनी वैधता और इस्लामी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उसकी स्वीकार्यता दो अलग-अलग विषय हैं। इसी अंतर को लेकर अब यह मामला चर्चा में है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights