मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने पर विचार करेगी सरकार से : डॉ. सुषमा गोड़ियाल

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डॉ. सुषमा गोड़ियाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवाओं की उपलब्धता और उपचार की स्थिति के संबंध में एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सुषमा गोड़ियाल ने जिला अस्पताल के जर्जर भवनों की उचित मरम्मत कराने और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने अस्पताल में तैनात संविदा स्टाफ नर्सों के वेतन का भुगतान नहीं होने का मामला भी संज्ञान में लिया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए शासन को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सफाई कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्ति दिलाने, उनका मानदेय बढ़ाने और उन्हें स्थायी कर्मचारी बनाने के संबंध में सरकार से सिफारिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके हित में आवश्यक कदम उठाने की बात कही। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह और महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टी. प्रसाद सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान आकाश पुष्कर, अमरीश कठेरिया, ऋषिपाल कठेरिया बंटी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights