मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शारिक अब्बासी बने अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बोले “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा”

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट में शारिक अब्बासी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर बरेली के चक महमूद स्थित उनके निजी कार्यालय पर स्वागत समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शारिक अब्बासी ने समाज की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दो टूक कहा, “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा। अब्दुल को सम्मान चाहिए और बराबरी का अधिकार भी।” उन्होंने कहा कि समाज को केवल चुनावी समर्थन और भीड़ जुटाने तक सीमित रखने के बजाय नेतृत्व की भूमिका में आगे आना चाहिए। शारिक अब्बासी ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके अनुसार, अब्दुल समाज का राजनीतिक इस्तेमाल तो किया गया, लेकिन उसे अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि समाज को चुनाव के समय याद करने के बजाय संगठन, नेतृत्व और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और राजनीतिक मंचों पर समाज की आवाज बुलंद करने पर जोर दिया। शारिक अब्बासी ने कहा कि समाज की तरक्की तभी संभव है, जब लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वागत समारोह में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शफाअत उल्ला, उस्मान खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हसीब अंसारी, नाजिम अली, अरमान अब्बासी, रिजवान, मोहम्मद इरशाद, रिसाल, साजिद बेग, नूरुद्दीन और जुबेर खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शारिक अब्बासी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में शारिक अब्बासी ने समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और राजनीतिक भागीदारी, सम्मान तथा समानता की दिशा में काम करने की बात कही।
शारिक अब्बासी का संदेश साफ है कि समाज को सिर्फ समर्थन देने वाला नहीं, बल्कि नेतृत्व करने वाला बनना होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights