मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में 185वें सालाना उर्से कादरी का शानो-शौकत से आगाज,देशभर से हजारों जायरीन पहुँचे

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह-ए-आलिया कादरिया में हजरत हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 185वां सालाना उर्से कादरी आज अदबो-एहतराम और शानो-शौकत के साथ शुरू हुआ। तबर्रुकात शरीफ के जुलूस के साथ उर्स का आगाज हुआ। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में अकीदतमंद और जायरीन बदायूं पहुंचे। बुधवार सुबह खानकाह-ए-कादरिया से तबर्रुकात शरीफ का जुलूस निकाला गया, जो दरगाह-ए-कादरिया पहुंचा। यहां धार्मिक परंपराओं और पूरे अदबो-एहतराम के साथ उर्स की शुरुआत हुई। उर्स खानकाह-ए-आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती और हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्जाम मियां कादरी की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। उर्स की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नाजिम-ए-उर्स हाफिज अब्दुल कय्यूम कादरी संभाल रहे हैं। उर्स के पहले दिन बाद नमाज फजर कुरानख्वानी का आयोजन किया गया। इसके बाद महफिल-ए-नातो-मनाकिब और तकरीर के जरिए बुजुर्गाने दीन की शिक्षाओं और उनके धार्मिक व आध्यात्मिक योगदान को याद किया गया। वहीं, बाद नमाज मगरिब हल्का-ए-जिक्र का आयोजन प्रस्तावित रहा। उर्स को लेकर दरगाह और खानकाह परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी हुई है। दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे जायरीन दरगाह पर हाजिरी देकर अपनी अकीदत का इजहार कर रहे हैं। उर्स में शामिल होने आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए खानकाह की ओर से खाने-पीने, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इंतजामिया की ओर से एक कैंप कार्यालय भी स्थापित किया गया है, जहां दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उर्स परिसर में तबर्रुकात शरीफ से संबंधित दुकानों को भी सजाया गया है। तीन दिवसीय उर्स के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों और जिक्र की महफिलों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights