मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम-एसएसपी ने किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण, तैयारियों को परखा

October 28, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने विभिन्न शिविरों, घाटों, सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल और वॉच टावर सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला स्थल के नक्शे का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेला ककोड़ा एक प्रसिद्ध धार्मिक मेला है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करते हैं। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए। उनके साथ अच्छा व्यवहार और सत्कार किया जाए, ताकि श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर लौटें और मेले की अच्छी छवि उनके मन में बनी रहे। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वह कई बार मेला स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। शासन की मंशा के अनुरूप मेले का आयोजन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights