मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना

October 22, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन कार्यालय से निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जनपद में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 17 प्रत्याशी हैं। मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस बल के साथ रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी रवाना किया गया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। शासन और प्रशासन की निगरानी में सभी पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासन का प्रयास है कि मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights