मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डांडिया की धूम में सजी रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की शाम

October 19, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की ओर से सोमाया ग्रीन्स में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया । रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और डांडिया की मधुर थाप के बीच क्लब सदस्यों एवं शहरवासियों ने गरबा और डांडिया का जमकर आनंद लिया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर डॉ. उमेश गौतम उपस्थित रहे। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया। डांडिया की थाप पर थिरकते प्रतिभागियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली । मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मनोरंजन के साथ जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प ऐसे आयोजनों को और भी सार्थक बनाता है ।
क्लब अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कहा कि डांडिया नाइट का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामाजिक सेवा कार्यों के लिए संसाधन जुटाना भी है । आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता और विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं में किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस नेक पहल में हरसहायमल श्याम लाल ज्वेलर्स द्वारा कार्यक्रम प्रायोजित कर सहयोग राशि प्रदान की गई है, जिसका उपयोग क्लब के सेवा कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सचिव मुक्ता अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, सविता, शालू मित्तल, शुभ्रा अग्रवाल, पूजा ,पूनम सिंह, साक्षी अग्रवाल, मनीषा मेहरा, पारुल, उषा कुमार, ज्योति खुराना, अंजू अदलखा, लेखा खंडेलवाल, हेमा,सुषमा आदि क्लब के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में शहर वासी भी मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights