मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण और आउटसोर्सिंग समाप्त करने की मांग

October 19, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ एवं स्थानीय निकाय संयुक्त मोर्चा के गठन के बाद प्रदेश के नेता बिल्लू चौहान बरेली पहुंचे। नगर निगम परिसर में दोपहर 12 बजे पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के कारण कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कर्मचारियों को स्थायी रोजगार और भविष्य की सुरक्षा मिलनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर आगामी 2 नवंबर को लखनऊ नगर निगम में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की मांग की जाएगी।
राजेश कुमार ने बताया कि बरेली से भी संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। इस दौरान विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, मन्नू, राकेश चौधरी, मिथुन, राकेश भारती और तरुण गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights