मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजेंद्र नगर में ओपन जिम एवं चिल्ड्रन्स स्विंग्स कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली स्वास्थ्य और मनोरंजन की सौगात

October 19, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के राजेंद्र नगर में रविवार को ओपन जिम एवं चिल्ड्रन्स स्विंग्स कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण किया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को व्यायाम, स्वास्थ्य संवर्धन और बच्चों के मनोरंजन की बेहतर सुविधाओं की सौगात दी। परिसर के शुरू होने से राजेंद्र नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अपने घरों के नजदीक ही शारीरिक गतिविधियों और बच्चों के खेलकूद के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो गया है।राजेंद्र नगर में विकसित ओपन जिम लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा। यहां क्षेत्रवासी अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकेंगे। वहीं, चिल्ड्रन्स स्विंग्स कॉम्प्लेक्स बच्चों के खेलने-कूदने, मनोरंजन करने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए उपयोगी साबित होगा। इस परिसर से क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राजेंद्र नगर कॉलोनी के निदेशक देवेंद्र कुमार मिनोचा ने बताया कि ओपन जिम एवं चिल्ड्रन्स स्विंग्स कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से कॉलोनी सहित आसपास के निवासियों को सुविधाजनक स्थान पर व्यायाम और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था मिली है। इस तरह की सुविधाएं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक होती हैं। रविन्द्र गुप्ता और मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
लोकार्पण के अवसर पर राजेंद्र नगर कॉलोनी के देवेंद्र कुमार मिनोचा, रविंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र अरोड़ा (नानक), संजय खुराना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डीके चड्ढा, समाजसेवी सरदार भगत सिंह, पंजाबी समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक नारंग, सुनील सम्राट, अनिल जटवानी, रूपेंद्र सिंह लांबा, नवनीत प्रताप सिंह दुआ, देवेंद्र ढींगरा, गौरव ग्रोवर, अंकित मल्होत्रा, तनुज आहूजा, राजेंद्र अनेजा एडवोकेट, भक्ति जागरण सेवा समिति के संजय अरोड़ा, यशपाल मिनोचा, मन्नू खन्ना, पारस खन्ना, किशन मिनोचा, अशोक कुकरेजा, गौरव कुकरेजा और हुलास चंद मिनोचा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना व अनमोल आहूजा ने संयुक्त रूप से किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights