मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नवमी पर नगला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

October 19, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्र के अंतिम दिन सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित नगला देवी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए और फल, फूल, माला, नारियल व चुनरी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत का पारायण किया। मंदिर परिसर और आसपास दिनभर भक्तों की आवाजाही से मेले जैसा माहौल बना रहा।
नवमी के अवसर पर सुबह से ही घरों में हवन-पूजन और कन्या भोज के आयोजन शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पूजे, भोजन कराया और दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगला देवी मंदिर में तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर में दर्शन के लिए कतारों की व्यवस्था की गई, ताकि भक्तों को सुचारु रूप से माता रानी के दर्शन कराए जा सकें। मंदिर परिसर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। इनमें एक संगठन ऐसा भी है, जो पिछले 43 वर्षों से लगातार नगला मंदिर पर भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। संगठन की ओर से हर वर्ष बड़े स्तर पर भंडारा कराकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights