मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सूफ़ी रईस मियाँ के उर्स में कुल शरीफ़ की रस्म अदा, मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

October 19, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। मस्जिद नौमहला शरीफ़ स्थित दरगाह हज़रत नासिर मियाँ (रह.) में ‘उर्स-ए-सूफ़ी रईस मियाँ’ अक़ीदत व एहतिराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कुल शरीफ़ की महफ़िल में मुल्क की तरक्की, सलामती और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की गई।
​कार्यक्रम का आगाज़ सोमवार को बाद नमाज़-ए-फ़ज़्र मस्जिद नोमहला शरीफ के नायाब ईमाम मौलाना हसन रज़ा पुर्नवी कुरआन-ए-पाक की तिलावत के साथ हुआ। सुबह 11 बजे मिलाद-ए-पाक का नज़राना मिलादख्वाह अफसर अली ने पेश किया गया, जिसमें उलेमा-ए-कराम ने बुजुर्गों की सादगी,तालीमात और उनकी शख्सियत पर रोशनी डाली। दोपहर 12:20 बजे सज्जादानशीन अबू हय्यान ख़्वाजा सलमान अहमद नासरी साबरी अल क़ादरी की सरपरस्ती में सूफ़ी रईस मियाँ की रूहानी कुल शरीफ़ की महफ़िल सजी।
​नज़्र पेश करने के बाद खुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली, तरक्की, सलामती, बीमारों की शिफा और बेरोजगारों को रोज़गार मिलने की इल्तिजा की गई। दरगाह के ख़ादिम सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी नासरी ने बताया कि कुल शरीफ़ के बाद ‘साबरी दस्तरख़्वान’ पर सभी अक़ीदतमंदों को लंगर तकसीम किया गया। लंगर के अवसर पर समाजसेवी एवं दरगाह प्रवक्ता पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि भूखों को खाना खिलाना और ज़रूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ी इबादत और इंसानियत है। उन्होंने कहा कि सूफी-संतों की तालीम हमेशा आपसी भाईचारे और खिदमत-ए-खल्क का पैगाम देती है। बिना किसी भेदभाव के हर ख़ास-ओ-आम के लिए खुला यह दस्तरख़्वान हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है।
​इस मौके पर शाहिद मियाँ कुरैशी साबरी नासरी,सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी नासरी,शाहिद रज़ा नूरी,शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी,समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी,आक़िल पहलवान,सलीम साबरी,आसिम हुसैन क़ादरी,दिलशाद साबरी (कल्लन मियाँ),शमशाद साबरी,नईम साबरी,फ़हीम, हसनैन ख़ान, सहित अक़ीदतमंद मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights