मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव , सास ,ससुर और ननद पर हत्या का आरोप

October 16, 2026By admin0 comments
👁 9.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के पीपलसाना निवासी अमन उर्फ बिक्की की 22 वर्षीय पत्नी अनुराधा साहू का शव फांसी पर लटका मिला सास, ससुर और ननद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना किला क्षेत्र के गांव दौली रघुवर दयाल, मजरा मुराबपुरा निवासी मृतका अनुराधा साहू के भाई भानु साहू ने बताया कि अनुराधा साहू की शादी को पांच महीने हुए हैं अनुराधा की शादी भोजीपुरा के पीपलसाना में प्रेमानंद साहू के बेटे अमन के साथ शादी की थी शादी के दो महीने बाद से ससुराल वाले अंगूठी और वाशिंग मशीन की मांग करने लगे जिसको लेकर आए दिन अनुराधा को मारते और प्रताड़ित करते थे और लड़का दिल्ली काम करने चला जाता था मृतका के भाई का आरोप है दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण सास कुंता देवी , ससुर प्रेमानंद और नन्द रोशनी ने अनुराधा साहू को फांसी लगाकर मार दिया और परिवार बाले हम लोगों को फोन पर सूचना देकर सभी फरार हो गए। पति अमन उर्फ बिक्की 15 दिन से दिल्ली में है काम करने गया हुआ है परिवार बालों ने फोन के द्वारा अमन को घटना की सूचना दे दी शाम तक अमन बरेली पहुंचा।
अनुराधा के परिवार बालों ने थाना भोजीपुरा में सास, ससुर और ननद तीनों के खिलाफ तहरीर दी है । अमन के पिता प्रेमानंद साहू ने बताया हमारे ऊपर दहेज मांगने के जो आरोप लगाये है सब झूठे है शादी को पांच महीने हुए हैं हमने कोई दहेज नहीं मांगा है अमन और अनुराधा में फोन से बात हुई थी फोन पर ही दोनों झगड़ा कर रहे थे उसके कुछ देर बाद अनुराधा ने साड़ी के द्वारा कुंडा से फांसी लगा ली हम लोग सभी दूसरे कमरे में थे कुछ देर बाद देखा तो अनुराधा फांसी पर लटकी हुई थी ।
अनुराधा के मायके वालों को सूचना फोन से दी तबतक अनुराधा को फांसी से नीचे उतार लिया गांव के ही डॉक्टर दो दिखाया उसने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights