मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शासन द्वारा निर्धारित 90 प्रतिशत संतुष्टि मानक हासिल न करने वाले विभागों के प्रति जिलाधिकारी अवनीश राय ने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने विभागवार शिकायतों के निस्तारण और संतुष्टि प्रतिशत की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित मानक से पीछे चल रहे विभाग अगले सप्ताह तक 90 प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण का उद्देश्य केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करना होना चाहिए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि निस्तारण की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण में गंभीरता से कार्रवाई की जाए। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के मामलों की विशेष समीक्षा कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि निर्धारित संतुष्टि मानक हासिल करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं निगरानी करते हुए प्रगति में सुधार लाएं, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights