मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर 11 अक्टूबर को कार्यक्रम

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रीराम मंदिर आंदोलन के महानायक पूज्य अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद की ओर से 11 अक्टूबर को बरेली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम, महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल और महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने समाज की एकता और अखंडता के लिए अपना वैभव और सुख-सुविधाएं त्यागकर प्रचारक जीवन अपनाया। उनका त्याग और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्म शताब्दी कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम 11 अक्टूबर, रविवार को अपराह्न तीन बजे प्रभा सिनेमा के निकट स्थित सभागार में होगा। शुरुआत अशोक सिंघल जी के जीवन पर आधारित 25 मिनट की फिल्म के प्रदर्शन से होगी। इसके बाद विहिप के केंद्रीय सहमंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी का उद्बोधन होगा।
आशु अग्रवाल ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता सभी प्रखंडों की बस्तियों में जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान परम केसवानी, मिलेंद्र , आशु अग्रवाल , संजय शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights