मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

11 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क शिविर, 350 से अधिक पंजीकरणकृत्रिम अंगों के लिए माप, निःशुल्क सर्जरी

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर और शिवम वेलफेयर सोसायटी, बरेली के संयुक्त तत्वावधान में 11 अक्टूबर को विशाल निःशुल्क दिव्यांग जांच एवं कृत्रिम अंग माप शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के लिए अब तक 350 से अधिक दिव्यांगजनों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शिविर स्पर्श होटल एंड रिजॉर्ट, पीलीभीत बाईपास रोड स्थित सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर लगेगा। पंजीकरण एवं जांच सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगी, जबकि उद्घाटन सुबह 10 बजे किया जाएगा।
सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. रंजना गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञ टीम दिव्यांगजनों की जांच कर कृत्रिम अंगों के लिए आधुनिक तकनीक से माप लेगी। लगभग दो माह बाद आयोजित शिविर में चयनित लाभार्थियों को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग निःशुल्क दिए जाएंगे। सर्जरी के लिए चयनित दिव्यांगजनों का उदयपुर स्थित अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन होगा। शिविर संयोजक राजमल शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों और उनके परिजनों के लिए भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगजन आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। जानकारी के लिए 70235-09999 और 78293-00000 पर संपर्क कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights