मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्री भामाशाह सेवा संस्थान के मंदिर निर्माण एवं जनसेवा प्रकल्प का 18 अक्टूबर को ककराला मार्ग पर भूमि पूजन

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री भामाशाह सेवा संस्थान बदायूं की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्थान के तत्वावधान में पूर्णागिरि माता के 51 सीढ़ियों वाले भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही वृद्ध माता-पिता के रहने और भोजन की व्यवस्था, गौ सेवा, निशुल्क स्वास्थ्य सेवा, गरीब बेटियों के विवाह, धर्मशाला और छात्रावास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी साकार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनोद गुप्ता (उमा पैलेस) द्वारा इन सेवा कार्यों के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई गई है। संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर 18 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे ककराला मार्ग पर बीआई एम टी कालेज के बराबर संतों के सानिध्य में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संस्थान के सचिव एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह एडवोकेट ने सभी सम्मानित साथियों से इस पुनीत आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी से भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। संस्थान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और निराश्रितों को सहारा देने के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights