मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में साले को मारने आए हमलावरों ने बदायूँ के बहनोई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में मंगलवार रात रंजिश के चलते सनसनीखेज वारदात सामने आई। साले को निशाना बनाकर पहुंचे हमलावरों ने तख्त पर सो रहे उसके बहनोई को साले की जगह समझ लिया और कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय रामरतन पाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
जिला बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के पीर बट्टू गांव निवासी रामरतन पाल मंगलवार को अलीगंज क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में रहने वाले अपने साले रघुवीर पाल के घर कनागत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि रात में हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। रघुवीर पाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों से विवाद हो गया। बाद में मामला शांत हो गया।
इसके बाद रघुवीर पाल किसी काम से खेत की ओर चले गए। इसी दौरान उनके बहनोई रामरतन पाल बैठक में रखे तख्त पर सो गए। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में चारों आरोपी रघुवीर के घर पहुंचे। तख्त पर रामरतन को सोता देखकर हमलावरों ने उन्हें रघुवीर समझ लिया और कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुल्हाड़ी से हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर रघुवीर पाल की पत्नी आरती पाल और चचेरे भाई भोगेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हमलावर रामरतन को मृत समझकर वहां से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल रामरतन को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले रघुवीर पाल की तहरीर पर हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों मुकुट और हरपाल को हिरासत में लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights