मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का धरना , चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के लिए जाते समय रोककर हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में बरेली शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए और अनशन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय उसके सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखना चाहते थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता, तब तक महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान राज शर्मा, दिनेश गुप्ता उर्फ दद्दा, राजन उपाध्याय, चारु मेहरोत्रा, रमेश श्रीवास्तव, लिटिल गुप्ता समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights