मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एक युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या। युवती समेत तीन पर मुकदमा दर्ज।

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के निकट नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर युवती एवं उसकी मां और भाभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना तिलहर के ग्राम दोसपुर हवेली उर्फ बलेमा निवासी गुरमेल सिंह ने थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटे रविन्द्र सिंह को जिला रामपुर के थाना खजुरिया के गांव चंदुआ नगला निवासी गुरप्रीत कौर ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल कर उसने रविन्द्र से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। रविन्द्र जब उससे रुपये वापस करने को कहा तो गुरप्रीत कौर ने उसे प्यार का वास्ता देकर आत्महत्या करने के लिए उकसाती थी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी। और बताया कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब आठ बजे गुरप्रीत कौर ने फोन कर रविन्द्र को फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर बुलाया। वहां दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने का प्लान बनाया। जिसके तहत गुरप्रीत कौर के उकसाने पर रविन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जबकि गुरप्रीत ने जहरीला पदार्थ नहीं खाया। इससे रविन्द्र की मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद गुरप्रीत ने रविन्द्र का वीडियो जारी किया। वीडियो देखकर
मृतक युवक के पिता गुरमेल अपने परिजनों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे तो रविन्द्र मृत अवस्था में पड़ा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोप है कि गुरप्रीत को दिखावे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार देर शाम को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरप्रीत कौर, उसकी मां पिन्दर कौर और भाभी सतेन्द्र कौर के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द दोषियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights