मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने दो युवकों पर नदी में धक्का देने का लगाया आरोप

October 7, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक की नकटिया नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब आठ दिन बाद युवक महेश पाल का शव उमरिया के पास नहर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर उसे बुलाकर नदी में धक्का देने और पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान महेश पाल (18) पुत्र झनकारी लाल, निवासी बीडीए कॉलोनी, तुलाशेरपुर, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार 29 तारीख को गांव के ही अभिषेक और नकुल महेश को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि दोनों उसे बिचपुरी के पास नकटिया नदी की ओर ले गए और गहरे पानी में धक्का दे दिया, जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई ।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद महेश पाल के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी गई। तलाश के दौरान करीब आठ दिन बाद उसका शव उमरिया के पास नहर में मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में शिकायत दी है। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के रिश्तेदार महंत बृहस्पति गिरी ने बताया कि महेश सुबह अपने टेंपो की सफाई कर रहा था, तभी दो युवक उसे अपने साथ ले गए थे। उनके अनुसार बाद में बिचपुरी क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने युवकों को भागते हुए पकड़ा और पूछताछ में महेश के नदी में डूबने की बात सामने आई। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई और तभी से महेश की तलाश की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि महेश का अभिषेक और नकुल से करीब चार-पांच महीने पहले विवाद और मारपीट हुई थी। उनका दावा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों युवकों ने महेश को नदी में ले जाकर धक्का दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इज्जतनगर पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights