मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 6 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्काउट-गाइड को दी गई आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

October 6, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र दातागंज पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन अनुशासन, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक संगम देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ के साथ कार्य करने के गुर सिखाए गए।जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को सर्वोत्तम ज्ञान अर्जित करना चाहिए। अधिकार हमें शक्ति देते हैं, जबकि कर्तव्य उस शक्ति का सही उपयोग करना सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन जरूरी है। सही आचरण अपनाने वाले जिम्मेदार और कर्मठ युवा ही सशक्त भारत के निर्माता बनेंगे।
शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठें एवं बंधन, आपदा प्रबंधन और मॉक ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। युद्धकालीन परिस्थितियों तथा प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम संसाधनों के साथ सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला भी सिखाई गई। आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और डूबते व्यक्तियों को बचाने का अभ्यास कराया गया। जिला स्काउट मास्टर सुदेश चंद्र के मार्गदर्शन में ध्वज शिष्टाचार भी कराया गया। इस दौरान सत्यवीर, शाहीन परवीन, शाजिया, सपना गुप्ता, अंशु मिश्रा, माधुरी गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, रामभेजी देवी और संध्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights