बदायूं। – श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के तत्वावधान में आज राजमहल गार्डन में प्रभु का चतुर्थ वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य एवं दिव्य वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। युगल सरकार की झांकी की शोभा अनुपम व अलौकिक रही ।प्रभु का फूल बंगला अति सुंदर पुष्पों व लड़ियों से महकता हुआ शोभायमान बनाया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और देर रात तक भजनों एवं संकीर्तन का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके पश्चात दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक महावीर शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते, नाचते और गाते नजर आए।महावीर शर्मा जी ने राधा नाम धुन ,देखो भिखारी आया मोहन तेरी गली में,ऐसी कृपा कर दो मुझपे हे लाडली भजनों से श्रोताओं को भावुक कर दिया । हर भक्त मीठे मीठे राधा नाम संकीर्तन में गोते लगाट नज़र आया । इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से भी बधाई गीत एवं बधाइयां बांटी गईं। मंजरी गुप्ता, यशी सक्सेना, आराधना गुप्ता, प्रीति, यामिनी, गीता गुप्ता, खुशबू गुप्ता, सलोनी गुप्ता, प्रगति गुप्ता, निशा गुप्ता, वर्षा गुप्ता, भावना गुप्ता, चंदा गुप्ता, शीतल गुप्ता,आराधना, अमीषा सक्सेना, उमा शर्मा, रुचि रस्तोगी, शिखआ रस्तोगी एवं कुसुम गुप्ता ने बधाइयां प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण में चार चांद लगा दिए। कुंज की शोभा सेवा आकाश रस्तोगी , व रोमी की रही । मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जी ने बताया कि प्रभु की प्रेरणा से राधा रसिक बिहारी मंडल प्रति वर्ष अपने प्रभु का उत्सव प्रेम भाव श्रद्धा से मनाता आ रहा है । रसिकों के पारस्परिक सहयोग से राधा रसिक युगल सरकार का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । राजेश शर्मा ने बताया कि धार्मिक कार्य प्रभु की कृपा से होते हैं हम तो निमित्त मात्र है।रामकिशन दास जी ने बताया संकीर्तन में ही मानव जीवन की सार्थकता है । देर रात तक भजनों की श्रृंखला चलती रही और भक्तजन प्रभु की भक्ति में भाव-विभोर होकर आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में रामकृष्ण दास जी, श्री कृष्ण गोपाल, नारायण प्रकाश, राम प्रकाश, अजय प्रकाश, जयप्रकाश, पंकज सक्सेना, अजीत रस्तोगी, राजेश शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा, शिवम सक्सेना, विक्की देवल, सत्यनारायण, पुष्पेंद्र, राहुल, पी डी अग्निहोत्री , रजत वैश्य, रोमी भैया, अमन नारंग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रभु की आरती की गई। इसके पश्चात सभी भक्तजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के इस वार्षिक उत्सव ने उपस्थित सभी भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
युगल सरकार राधाराधिक व राधा रानी सरकार का चतुर्थ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

7K views

























































































