उझानी:- नरेशपाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल निवासी मोहल्ला गंजशहीदा थाना उझानी जनपद बदायूँ का ट्रैक्ट्रर ट्राली महिन्द्रा व ट्राला को चोरी करने वाले अभियुक्तगण बृजपाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मौहमदपुर बिहार थाना बिनावर जनपद बदायूँ, सद्दाम पुत्र मुनव्वर निवासी ग्राम सहोरा रिजौली थाना मुसाझाग जिला बदायूँ व साजिद पुत्र सुभान अलि निवासी ग्राम बार खरैर थाना बिनावर जिला बदायूँ बताया को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अदद ट्रैक्टर (mahindra) एक अदद ट्राला चार अदद टायर मय टयूब बरामद किये गये हैं उक्त ट्रैक्ट्रर ट्राला चोरी के सम्बन्ध में दिनाक 16.03.2026 को वादी नरेशपाल उर्फ भूरे पुत्र बेचेलाल निवासी मोहल्ला गंजशहीदा थाना उझानी जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 86/ 26 धारा 303 (2) BNS बनाम अज्ञात अभि0 गण के विरुद्ध पंजीकृत है। चोरों से ट्रैक्टर ट्राला बरामद हुये हैं जिसके आधार पर धारा 317 (2) BNS की बृद्धि कर गिरफ्तार शुदा अभिगण को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।