बदायूं। आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से रविवार को डायट्स सभागार में आरटीएम क्रिएटर कार्निवल-7 स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कला, संस्कृति, मनोरंजन, डिजिटल रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता से सजे समारोह में बदायूं की स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी कला और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में यूट्यूबर, डिजिटल प्रभावक, सामग्री निर्माता, कलाकार, नर्तक और गायक शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ स्मार्ट डीआरएस स्टूडियो की ओर से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फातिमा रजा रहीं। रिजर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, फ़िल्म अभिनेता व उद्योगपति खालिद परवेज ,एसके24 न्यूज नेटवर्क के संपादक शरद शंखधार, नाजली (हाईवे किचन) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आरटीएम क्रिएटर कार्निवल की खासियत यह रही कि मंच पर बदायूं की विभिन्न प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला। जूनियर कलाकार परवेज खान उर्फ अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार नृत्य और अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं जादूगर अंकुश गुप्ता के जादुई करतबों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को रोमांचित कर दिया। समारोह में मौजूद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में मनोरंजन और उत्साह का रंग भर दिया। समारोह के दौरान आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से जिले के यूट्यूबर, डिजिटल प्रभावकों और सामग्री निर्माताओं को उनकी प्रतिभा तथा सामाजिक एवं रचनात्मक योगदान के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरटीएम सोसायटी की संस्थापक व निदेशक रिदा खान ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान दिलाना आरटीएम क्रिएटर कार्निवल का प्रमुख उद्देश्य है। बदायूं के कलाकारों, बच्चों और युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बड़े मंचों तक पहुंच सकें। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। डॉ. इज़हार अहमद के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई अपनाकर स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की निदेशक रिदा खान, मुशीर अली, अबीर खान, अलीना खान, उमैर शेख, अधिवक्ता लाइबा खान, अधिवक्ता फैजी खान, जमशेद खान, जुनैद खान, अधिवक्ता अज़हरुद्दीन (निदेशक धमाल चौकड़ी), गुड्डा पहलवान, आजम हुसैन (सदस्य, सैदपुर), निजाम, जुनैद खान सहित संस्था की पूरी टीम और सहयोगी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि आरटीएम क्रिएटर कार्निवल का उद्देश्य बदायूं की स्थानीय प्रतिभाओं को साझा मंच उपलब्ध कराना, बच्चों और युवाओं को अपनी कला एवं हुनर दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा डिजिटल माध्यम से जुड़े रचनाकारों, कलाकारों और प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मान एवं पहचान दिलाना है। बच्चों की सरस्वती वंदना, नृत्य प्रस्तुतियां, जादुई शो, नुक्कड़ नाटक और जिलेभर से पहुंचे यूट्यूबर, डिजिटल प्रभावक, सामग्री निर्माता, कलाकार, नर्तक एवं गायकों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में संस्था की ओर से मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, कलाकारों, बच्चों, रचनाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।
बदायूँ में आरटीएम क्रिएटर कार्निवल-7 में दिखा बदायूं की प्रतिभाओं का जलवा

6.5K views

























































































