मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी के ‘बूथ से विजय तक’ अभियान में गूंजा संगठन मजबूत करने का संदेश

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के ‘बूथ से विजय तक’ अभियान के तहत अल हम्द मैरिज हॉल में आयोजित विशाल कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और हाफिज यासीन उस्मानी ने की। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह दिखाया। वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने अपने संबोधन में पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकजुटता के साथ सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘बूथ से विजय तक’ महज कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का संकल्प है। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद आदित्य यादव ने बूथ अध्यक्षों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की संगठनात्मक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में फखरे अहमद शोबी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। ‘शोबी भाई जिंदाबाद’ के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह के बीच आयोजित कार्यक्रम को सपा के बूथ स्तरीय संगठन को सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights