मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वोट पर चोट यानी लोकतंत्र पर चोट, भाजपा सरकार की नीतियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा : सपा

October 5, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर चलाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के अंतर्गत समाजवादी पार्टी, बरेली द्वारा “वोट बचाओ–देश बचाओ” विषय पर एक सयुंक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार की नीतियों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को जनता के सामने रखा गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और यदि वोट की ताकत कमजोर की गई तो लोकतंत्र कमजोर होगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को प्रभावित करने वाली नीतियां अपना रहे हैं। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह होनी चाहिए। सपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसी प्रक्रियाओं में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम केवल प्रक्रिया की जटिलता, दस्तावेजी कठिनाई या प्रशासनिक चूक के कारण मतदाता सूची से बाहर न हो। निर्वाचन आयोग स्वयं मतदाताओं को नाम खोजने, पंजीकरण, सुधार, आपत्ति और शिकायत की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा को सत्ता बचाने से ज्यादा लोकतंत्र बचाने की चिंता करनी चाहिए। जनता के मताधिकार पर किसी भी प्रकार की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और पात्र मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। सपा ने मांग की कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए, आपत्तियों और दावों का निष्पक्ष निस्तारण हो तथा राजनीतिक दलों और आम जनता को पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। पार्टी ने स्पष्ट कहा कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” केवल समाजवादी पार्टी का नारा नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा चाहता है। सपा नेताओं की सयुंक्त प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी, बरेली 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे पार्टी कार्यालय से वोट बचाओ – देश बचाओ” मार्च निकालेगी जोकि कार्यालय से बाबा साहब अम्बेडकर पार्क होते हुए चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर समाप्त होगी । सयुंक्त प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, प्रदेश महासचिव विधायक अताउर रहमान, विधायक भोजीपुरा शहज़िल इस्लाम, राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर डॉ. आई. एस तोमर एवं सुप्रिया ऐरन, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या व शिव चरन कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद एवं प्रो. जाहिद खाँ, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा एवं ज़िला कोषाध्यक्ष प्रवक्ता अशोक यादव मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights