मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गाँधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के स्वर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

October 5, 2026By admin0 comments
👁 9.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला समारोह समिति एवं ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय संजय गाँधी कम्युनिटी हॉल में गाँधी जयंती और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में 32वाँ रुहेलखंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, विभिन्न प्रांतों के नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता आदि आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों के साथ ही कस्तूरबा नगर निगम पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया बालिका इंटर कॉलेज, राम भरोसे बालिका इंटर कॉलेज, स्त्री सुधार बालिका विद्यालय, बेसिक शिक्षा के विद्यालयों आदि ने दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भव्य मंच मिलता है जिससे उनका आत्मबल मजबूत है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि हमारी संस्था जिला प्रशासन के सहयोग से विगत कई वर्षों से आयोजन करती है। महासचिव सुनील धवन ने बताया कि विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर भव्य कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि स्थानीय शौकिया कलाकारों के लिए मंचीय प्रस्तुतियां कराई जाती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय मठ ने किया उन्होंने कलाकारों का उत्साह वर्धन अपनी वाचन शैली में किया। कार्यक्रम संयोजक सुबोध शुक्ला और राजीव लोचन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिलशाद, अमित कक्कड़, शमशाद, पूनम, भास्कर, मोती राम, रेहान आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और मुशायरा वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल सभासद रहे।प्रतियोगिता में ग्रुप डांस में मूव मेकर्स प्रथम, प्राइमरी वर्ग नृत्य में अद्रिका बाला चंद्रा प्रथम, युगल नृत्य में अंशिका/अपर्णा प्रथम, गायन में नमः उपाध्याय द्वितीय, जुनियर बालक वर्ग में हितेश शर्मा प्रथम, उपलक्ष्य प्रथम, अद्विक सक्सेना द्वितीय, माधव देवल द्वितीय, माधव देवल द्वितीय, तन्मय अरोड़ा तृतीय, जुनियर बालिका वर्ग में आरोही कश्यप प्रथम, आर्या सक्सेना द्वितीय, नव्या रस्तोगी तृतीय, कनक तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित करी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights