मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल के अभिनव मिश्रा ने बरेली में शतरंज प्रतियोगिता में टाॅप-10 में प्राप्त किया स्थान

October 5, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने बरेली शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में बरेली स्थित माधव राव सिंधिया स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया तथा पुरस्कार वितरण रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेरेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रलोक ग्रुप के चेयरमैन व आई.एम.ए. प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. हिमांशु अग्रवाल थे। प्रतियोगिता के अंडर-9 वर्ग में मदर एथीना स्कूल के कक्षा-5 ‘अ‘ के छात्र अभिनव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में छठा स्थान प्राप्त कर सम्मान के रूप में ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने अभिनव का उत्साहवर्धन करते हुए एवं बधाई देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को शतरंज खेल में और अधिक उत्साह के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। यह एक ऐसा खेल है जो विद्यार्थियों में एकाग्रता और दिमाग से खेलने का हुनर विकसित करता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights