मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गौ रक्षक सम्मेलन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, गौशाला मामले में कार्रवाई और गौ रक्षक को झूठे मुकदमे में जेल भेजने के संबंध में बैठक

October 4, 2026By admin0 comments
👁 7.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली में आयोजित गौ रक्षक सम्मेलन में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गौ रक्षक एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। आयोजकों का आरोप है कि सम्मेलन में आने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कई लोगों को हाउस अरेस्ट किया गया तथा कुछ लोगों को अलखनाथ मंदिर जाने से रोका गया। अन्य जिलों से बरेली आ रहे लोगों को भी शहर की सीमाओं पर रोके जाने की बात कही गई।
सोनू ठाकुर का आरोप है कि जो कार्यकर्ता अलखनाथ मंदिर पहुंचे, उनमें से कुछ लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। बाद में सोनू ठाकुर से बातचीत के पश्चात उन्हें छोड़े जाने की बात कही गई। इसके बाद हजारों कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान सोनू ठाकुर ने कहा कि जल्द ही अगली तारीख सुनिश्चित कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस बार बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।
सोनू ठाकुर ने कहा कि जब तक कन्हा उपवन गौशाला से जुड़े आरोपों और कथित अनियमितताओं के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक गौ रक्षक चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने हिंदू संगठनों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आज जिस तरह विभिन्न हिंदू संगठन एक साथ आए हैं, उसी तरह आगे भी एकता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट नहीं रहेगा तो कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए जाने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने राठौर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को कथित रूप से फर्जी बताते हुए कहा कि जिस प्रकार उनके अनुसार निर्दोष राठौर को मुकदमे में फंसाया गया है, उसी प्रकार अन्य लोगों को भी फंसाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें स्वयं भी जेल भेजा जा सकता है, लेकिन कार्यकर्ताओं को एकता का परिचय देना होगा। इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें ऋषि यादव, सुभाष लोधी, देवेंद्र भास्कर, भगवत शरण गंगवार, भूपेंद्र गंगवार उर्फ अंशु, तरुण गुप्ता महाजन, अजय पटेल, शिवम मौर्य, दीपक प्रजापति, दीपक ठाकुर, बिल्ला ठाकुर, अमित गिरी महाराज, अशोक नाथ, वर्षा शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि आगामी कार्यक्रम की तारीख जल्द घोषित की जाएगी और कन्हा उपवन गौशाला से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग को आगे भी उठाया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights