बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को परीक्षा कंट्रोल कक्ष के समक्ष एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता और समाज सेवा के महत्व पर जोर देते हुए NSS की इस पहल की सराहना की। संकल्प सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं जनसेवा टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लगभग 935 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ सीताराम राजपुत ने बताया कि वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रो. दयाराम, प्रो. पंकज यादव, प्रो. मनमीत कौर, प्रो. नीलम गुप्ता तथा प्रो. एम. पी. सिंह ने भी उपस्थित होकर शिविर का मार्गदर्शन किया। शिविर में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोयल (DNB – Orthopaedics), डॉ. आफताब आलम, डॉ. रिजवान, डॉ. मो. आरिफ हुसैन एवं डॉ. अंकुर अग्रवाल ने परामर्श सेवाएं दीं। शिविर में बीपी, शुगर, कैल्शियम, बीएमडी (BMD), ईसीजी तथा नेत्र जांच जैसी महत्वपूर्ण नैदानिक जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं और डॉक्टरों के परामर्शानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। जांच व व्यवस्था में नावेद अख्तर, मो. जुनैद, निकिता भट्ट, नदीम अख्तर, गुलाम मुस्तफा और शाहवाज अंसारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उप-प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा एवं चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान ने NSS कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सीताराम राजपूत, डॉ. शुभांशु शेखर, डॉ. रागीब हुसैन, डॉ. अजीता सिंह तिवारी व डॉ. अमिता गुप्ता के साथ मिलकर चिकित्सकों व मेडिकल टीम को प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा आभार प्रकट किया। समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी (अध्यक्ष, जनसेवा टीम) ने भी शिविर में सहयोग दिया। स्वयंसेवकों के अनुशासित सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बरेली कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा, 935 लोग लाभान्वित

6.6K views

























































































