मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएं अधिकारी: डीएम

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: । जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या की गणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने तथा आमजन को स्व-गणना (सेल्फ एन्युमेरेशन) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों, उप जिला जनगणना अधिकारी/उप जिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी/तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय तथा जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अधिकारियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, विभिन्न दायित्वों तथा आमजन तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक का प्रारंभ राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त जनगणना मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के साथ किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया तथा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनगणना कर्मियों द्वारा परिवारों से पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रश्नों के उद्देश्य, पूछे जाने की प्रक्रिया तथा सही एवं सटीक जानकारी दर्ज किए जाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना को अधिकाधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा निर्धारित अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज करने के संबंध में सरल एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में सुगम, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना से संबंधित सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा जनसामान्य को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights