बरेली । बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली ने संगठनात्मक तैयारियों के लिए बैठक भाजपा सिविल लाइन्स कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की रणनीति बनाई गई व कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन किया। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव के जिले के संयोजक व एमएलसी महाराज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने चुनावी कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता संपर्क से छूटना नहीं चाहिए। मतदाता सूची के सभी मतदाताओं से संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संगठन की चुनावी रणनीति का आधार है।
उन्होंने चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने चुनावी तैयारियों के साथ सेवा संकल्प अभियान और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता आगामी चुनावों में प्रचंड जीत के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं के अनुसार जिम्मेदारियां निभाने को कहा। इस अवसर पर एमएलसी महाराज सिंह, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा,जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ डी सी वर्मा, उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौड़, पवन शर्मा, शिव मंगल राठौर, तेजेश्वरी सिंह, डॉ निर्भय गुर्जर, अंकित शुक्ला, वीरपाल गंगवार, अजय सक्सेना, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, मंजू कोरी, नेहा कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र यादव , भूपेंद्र कुर्मी, नीरेंद्र सिंह राठौर, चैयरमैन वीरपाल मौर्य, बुद्धसेन मौर्य, शिवम शर्मा, आरके कश्यप, आलोक गंगवार, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

6.9K views

























































































