बदायूँ: 01 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा बुधवार को जनपद बदायँू पहुंचकर गुरुवार को जनपद से रवाना हो गई। जनपद में प्रवेश से करने से लेकर यात्रा के गुज़रने तक विभिन्न स्थानों पर यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जनपद में वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा के स्वागत एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। दोनों नोडल अधिकारियों की देखरेख में यात्रा से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर यात्रा को सकुशल जनपद शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। सेवायात्रियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-अभिनंदन कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, चौपाल, वृक्षारोपण एवं जनसंवाद सहित विभिन्न जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पहली यात्रा 30 सितम्बर को सांय बिसौली स्थित ओरछी चौराहा होते हुए फैजगंज, मुडिया पहुंची जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ था। एमजी ग्रीन रिजॉर्ट मुडिया में यात्रा रात्रि विश्राम के पश्चात गुरुवार को मुडिया में स्वच्छता अभियान के बाद बिसौली के तिरंगा चौक, वजीरगंज, पापड़ (दातागंज) में यात्रा का स्वागत हुआ। दोपहर शिव पैलेस में भोजन के पश्चात दातागंज के बेला डांडी, दहगवां, सहसवान में स्वागत हुआ तथा ग्राम मुजरिया में वृक्षारोपण व सभा का कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने सेवा यात्रा के आगमन प वज़ीरगंज व अपने आवास पर भव्य स्वागत किया। दूसरी यात्रा 30 सितम्बर को सांय उझानी से होते हुए बदायूँ पहंुची थी, यहां यात्रा ने बदायूँ स्थित होटल क्लब रिवेरा में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को केशव चौक, बदायूँ में यात्रा का स्वागत हुआ। जगत ब्लॉक इस्लामगंज में पंचायत भवन में चौपाल कार्यक्रम के पश्चात अलापुर, म्याऊँ, नवीगंज तथा हजरतपुर में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम हुआ। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, रुट नम्बर 07 के प्रदेश संयोजक हर्षवर्धन सिंह, यात्रा जिला संयाजक केशव चौहान, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिग्गज गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, सहदेव सागर, अक्षय पाठक आदि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का जनपद में हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

6.3K views

























































































