बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल बरेली की कोर कमेटी की बैठक सिटी ऑफिस में मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनके हितों के लिए कार्य कर रहा है। इसी का परिणाम है कि लगातार व्यापारी संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही खाद विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को पत्र सौंपा जाएगा। पत्र के माध्यम से मांग की जाएगी कि व्यापारियों का लंबे समय से चल रहा उत्पीड़न बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अब सहालग एवं त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में जीएसटी और खाद विभाग द्वारा किए जाने वाले सर्वे तत्काल बंद किए जाएं तथा व्यापारियों का किसी भी प्रकार से शोषण न किया जाए।
युवा टीम की घोषणा
जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने जिला युवा टीम की घोषणा की। ईशान सक्सेना ‘इशू’ को युवा प्रभारी, मंजीत सिंह बिट्टू को युवा अध्यक्ष, राहुल खंडेलवाल को वरिष्ठ महामंत्री, भगवान स्वरूप को महामंत्री, सरदार सतनाम सिंह एवं शुभम अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित गंगवार को कोषाध्यक्ष, विभोर गोयल को संगठन मंत्री तथा गौरांग गौरव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा करीब 40 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। महामंत्री अनिल पाटिल ने नई युवा टीम के सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विकास भार्गव, अरुण मेहता, प्रशांत सक्सेना, गोल्डी खुराना, सचिन गोयल, रंजीत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रवीण अरोरा, गुरदीप सिंह, रजत वर्मा, अमन चौरसिया, शिवम राजपूत, सचिन जायसवाल, शानू काज़मी, अनिल प्राप्ति, शारद अग्रवाल, मिथलेश गंगवार, मोहित शर्मा, मंजीत सिंह नागपाल, संजीव औतार अग्रवाल, अमित भारद्वाज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों के हित में जल्द खाद विभाग के खिलाफ धरना: विशाल मेहरोत्रा

6.9K views

























































































