मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 27.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों का कराएं शीघ्र निस्तारण: डीएम

October 1, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं: 30 सितम्बर। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों एवं परिवारों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अंतर्गत 76 लाभार्थियों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत 311 लाभार्थियों, स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत 72 बच्चों तथा पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाया जाए।
जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए। किशोर न्याय बोर्ड में भी निर्धारित दायरे के अनुरूप अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा गया। बालिका गृह के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन के संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी को उपजिलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल विवाह की रोकथाम की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाल विवाह से संबंधित कुल 43 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 28 बाल विवाहों को बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, एएचटी थाना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रोका गया, जबकि 08 सूचनाएं गलत पाई गईं। जिलाधिकारी ने बाल विवाह के प्रकरणों में निरंतर फॉलोअप एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को ब्लॉक बाल संरक्षण समिति तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों को वार्ड बाल कल्याण समिति की बैठक समय से आयोजित कर उसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संयुक्त निगरानी समिति एवं जिला कारागार की समीक्षा के दौरान महिला बंदियों के पुत्रों को पात्रतानुसार संबंधित योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश जिला बाल संरक्षण अधिकारी को दिए गए। बैठक में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, बाल पेंटिंग, रैली तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित अधिनियमों और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं पर कार्यशालाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार, सहायक श्रमायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड प्रमिला गुप्ता, सदस्य बाल कल्याण समिति सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी एनआईसी रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी आईसी प्रीती कौशल, जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के कमल शर्मा, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन सहित जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights