वनस्थली इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीश जयति चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार
October 1, 2026By admin0 comments
👁90 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ। उझानी रोड स्थित वनस्थली इंटर कॉलेज में गुरुवार को पोक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश सुश्री जयति चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं को बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा पोक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयति चन्द्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने पोक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों को सहज और सरल भाषा में उदाहरणों के माध्यम से समझाया, ताकि विद्यार्थी कानून को आसानी से समझ सकें। न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का सामना करने पर डरने के बजाय अपनी बात सामने रखने तथा उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोक्सो एक्ट से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल एवं सहज ढंग से समाधान करते हुए कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इससे विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानून को समझने में मदद मिली। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चंचल शर्मा ने मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री जयति चन्द्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी देने वाले ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उनके सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।