बदायूँ: 30 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को जनपद बदायूँ पहुंची।

जनपद में प्रवेश करने पर विभिन्न स्थानों पर यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनपद में वडनगर से वाराणसी यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा के स्वागत एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा यात्रा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। दोनों नोडल अधिकारियों की देखरेख में यात्रा से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। यात्रा के रूट-7 के सेवायात्रियों का जरीफनगर, सहसवान में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेवायात्रियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-अभिनंदन कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। जनपद में पहुंची यात्रा का बिसौली क्षेत्र में ओरछी चौराहा, फैजगंज एवं मुड़िया सहित विभिन्न स्थानों पर भी स्वागत किया गया। वहीं उझानी के रास्ते पहुंची दूसरी यात्रा का भी जनपद में उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। यात्रा से जुड़े लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत-अभिनंदन कर यात्रा का स्वागत किया। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, चौपाल, वृक्षारोपण एवं जनसंवाद सहित विभिन्न जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। यात्रा का रूट निर्धारित-जनपद में बडनगर से वाराणसी यात्रा का रूट निर्धारित है है। पहली यात्रा 30 सितम्बर को सांय बिसौली स्थित ओरछी चौराहा होते हुए फैजगंज, मुडिया पहुंची जहांयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। एमजी ग्रीन रिजॉर्ट मुडिया में यात्रा रात्रि विश्राम किया तथा आज 01 अक्टूबर को प्रातः 07ः30 बजे मुडिया में स्वच्छता अभियान के बाद बिसौली के तिरंगा चौक पर प्रातः 09ः00 बजे, प्रातः 09ः30 बजे वजीरगंज, प्रातः 11ः00 बजे पापड़ (दातागंज) में यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12ः00 बजे शिव पैलेस में भोजन के पश्चात दोपहर 12ः30 बजे दातागंज के बेला डांडी, दोपहर 02 बजे दहगवां, दोपहर 03 बजे सहसवान में स्वागत तथा दोपहर 03ः30 बजे ग्राम मुजरिया में वृक्षारोपण व सभा का कार्यक्रम होगा। दूसरी यात्रा 30 सितम्बर को सांय उझानी से होते हुए बदायूँ पहंुची, यात्रा का जनपद आगमन पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भव्य स्वागत किया, इसके पश्चात बदायूँ स्थित होटल क्लब रिवेरा में रात्रि विश्राम किया। आज 01 अक्टूबर को प्रातः 09ः15 बजे केशव चौक, बदायूँ में यात्रा का स्वागत होगा। प्रातः 10ः00 बजे जगत ब्लॉक इस्लामगंज में पंचायत भवन में चौपाल कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 11ः30 बजे अलापुर, प्रातः 11ः50 बजे म्याऊँ, दोपहर 12ः10 बजे नवीगंज तथा दोपहर 12ः30 बजे हजरतपुर में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम होगा।


























































































