बदायूं : कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज, नगला पूर्वा में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को बाल अधिकायुवा अपने अधिकारों को समझने, उनकी सुरक्षा तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जिले के विशेष न्यायाधीश एससीएसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी और पाॅक्सो अधिनियम- 2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार ने कहा कि युवा अपने अधिकारों को समझने, सतर्क रहे। हर समस्या को अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ साझा करने को प्रेरित किया। संचालन डा. रामेश्वर दत्त मिश्रः ने किया।