मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

September 30, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्साह और अनुशासन के वातावरण में हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट-गाइड ने प्रतिभाग कर स्काउटिंग की बारीकियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को जीवन में उतारने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। जिला संगठन कमिश्नर मु. असरार ने स्काउट-गाइड को ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग आंदोलन के इतिहास एवं उद्देश्य, टोली निर्माण, टोली नायक और सहायक टोली नायकों के उत्तरदायित्व, स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि टोली भावना से नेतृत्व क्षमता, सहयोग और जिम्मेदारी का विकास होता है।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि तृतीय सोपान प्रशिक्षण स्काउट-गाइड के व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रशिक्षण के माध्यम से उनमें सेवा, साहस, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। इस दौरान गाइड कैप्टन रजनी कुमारी, प्रेमलता शर्मा, रेनू गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights