मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा, बेरोजगारी-महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर : चंद्रशेखर आजाद

September 30, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद बुधवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को युवाओं, गरीबों, दलितों और मुसलमानों के मुद्दों पर पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में 52 प्रतिशत युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही दलितों और मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी हर उस व्यक्ति और समाज के साथ खड़ी है, जिसके साथ अन्याय होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मस्जिद मामलों का जिक्र, न्यायपालिका पर जताया भरोसा

सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सहारनपुर और मुरादाबाद के मस्जिद प्रकरणों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ऐसे मामलों में न्याय और संविधान के पक्ष में खड़ी रहेगी। उन्होंने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए संभल मामले और गौतमबुद्धनगर की डीएम से जुड़े न्यायिक आदेशों का हवाला दिया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अदालतों द्वारा जुर्माना लगाए जाने से यह संदेश मिलता है कि देश में अभी न्याय व्यवस्था जिंदा है और संविधान के रास्ते से न्याय की उम्मीद कायम है।

इंडिया गठबंधन पर बोले- संवाद बना रहना चाहिए

इंडिया गठबंधन में आगे की रणनीति और संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच संवाद बना रहना चाहिए। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक होनी चाहिए और सभी दलों के बीच बातचीत जारी रहनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के पीडीए को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह फिलहाल आजाद समाज पार्टी की बात कर रहे हैं और पार्टी अपने संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है।

मायावती के आरोप पर चंद्रशेखर का पलटवार

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आजाद समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक इतिहास सभी के सामने है। उन्होंने मायावती के भाजपा के साथ पूर्व में सरकार बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रचार करने का दावा करते हुए कहा कि इन बातों को भी जनता के सामने देखा जाना चाहिए। आजाद समाज पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से डरने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मायावती डरने वालों में से नहीं हैं और डरने की कोई बात भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई स्थिति आती है तो वह उनके साथ खड़े रहने को तैयार हैं। प्रेस वार्ता के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने कहा कि जहां भी अन्याय होगा, आजाद समाज पार्टी वहां अपनी आवाज बुलंद करेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights