मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पॉक्सो कानून को लेकरविद्यार्थियों को किया जागरूकअपर जिला जज नीरज गर्ग ने कहा- अनुचित व्यवहार पर चुप नहीं रहे

September 30, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पॉक्सो कोर्ट-II, बदायूँ के अपर जिला जज नीरज कुमार गर्ग एवं विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
प्रातःकालीन वंदना सत्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज नीरज कुमार गर्ग, विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह, विद्यालय के व्यवस्थापक अधिवक्ता वीरेंद्र पाल झा एवं प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य राजीव नारायण रायजादा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराते हुए पटका ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुचित स्पर्श परिचित या अपरिचित किसी भी व्यक्ति की ओर से हो सकता है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अनजान लोगों से मित्रता करने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य, महत्व तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी।
अपर जिला जज नीरज कुमार गर्ग

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल अभिभावक, शिक्षक अथवा किसी सक्षम एवं भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी दें। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया और पॉक्सो कानून से जुड़े सवाल खुलकर पूछने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। विद्यालय के व्यवस्थापक अधिवक्ता वीरेंद्र पाल झा ने विद्यार्थियों से आसपास होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और किसी संदिग्ध अथवा असहज परिस्थिति में तत्काल विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य कृष्ण हरि शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक वातावरण में अध्ययन कर अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने बालिकाओं के संरक्षण एवं यौन अपराधों से बचाव का संदेश देने वाले जागरूकता पोस्टर प्रस्तुत किए। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा गलत व्यवहार का विरोध करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा, प्रबंध समिति सदस्य राजीव नारायण रायजादा, प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रवक्ता आचार्य विनय चौहान, मीडिया प्रभारी लालाराम वर्मा सहित विद्यालय के आचार्य-आचार्या, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights