मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत की महापंचायत,किसान नेता गरजे

September 29, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विकासखंड उझानी क्षेत्र के अब्दुल्लागंज स्थित हप्पू नगला चौराहे पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से एक दिवसीय धरना एवं महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में आसपास के सिरसौली, अब्दुल्लागंज, जिरौली, वराहमालदेव, गंगोरा, अल्लापुर भोगी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसानों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। महापंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित एक दर्जन से अधिक ज्ञापन सौंपे गए। दोपहर करीब तीन बजे तहसीलदार सदर, पीडब्ल्यूडी के एई एमपी सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उझानी कोतवाली पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। महापंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि बे-मौसम बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे समय में किसानों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जानी चाहिए। किसानों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क अथवा परेशानी के खाद उपलब्ध कराया जाए और विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए। उन्होंने जिरौली से सिरसौली तक पक्की सड़क निर्माण कराने, एनएच-530 पर गौरा बाजितपुर से सिरसौली तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, ट्रॉमा सेंटर को दुरुस्त कराने तथा निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने रायपुर सेंटर को बंद कर उपचार की बेहतर व्यवस्था राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में ही उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। तीन सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति, एक सप्ताह में काम शुरू होने का आश्वासन
महापंचायत के दौरान पीडब्ल्यूडी के एई एमपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि वराहमालदेव से अब्दुल्लागंज, जिरौली से अब्दुल्लागंज तथा अब्दुल्लागंज से सिरसौली तक तीन मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मार्गों पर करीब एक सप्ताह के भीतर काम शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद किसानों ने इसे महापंचायत की प्रमुख उपलब्धि बताया। राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत लगातार संघर्ष करती रहेगी। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। महापंचायत में जिला सचिव अर्जुन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, दानवीर सिंह यादव, रूम सिंह यादव, चंद्रकेश यादव, भूरी यादव, उदयवीर सिंह राजपूत, हीरालाल राजपूत, ठाकुर रमेश सिंह फौजी, पूरनलाल कुशवाहा, पूरनलाल पाली, वीरेंद्र पाली, बाबू सैफी, संजीव साहू, रामबाबू सक्सेना, शेरकली समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी से संगठन पदाधिकारियों ने इसे सफल बताते हुए खुशी जताई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights