मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान में पोस्टर प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम व मंशा द्वितीय स्थान पर रहीं

September 29, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पी.जी. कॉलेज, उझानी में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य जी एवं निर्देशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जी.एस. करण (छात्रवर्ग) एवं डॉ. शुचि गुप्ता (छात्रा वर्ग) के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुस्मिता, प्रोफेसर कंचन एवं प्रोफेसर मीनाक्षी सक्सेना शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा पोस्टरों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें निम्नलिखित प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किए:
प्रथम स्थान: वर्षा
द्वितीय स्थान: मंसा
तृतीय स्थान: नर्गिस
कार्यक्रम में उपप्राचार्य जी द्वारा मंच का संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर आदर्श कांता मैडम, प्रोफेसर शालिनी मैडम, प्रोफेसर मोनिका सिंह, प्रोफेसर अंशुल जैन, प्रोफेसर दौलतराम, प्रोफेसर श्रेष्ठ गौर, प्रोफेसर राम कुमार, प्रोफेसर आदेश एवं प्रोफेसर जीतपाल सर सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights