मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किसान समस्याओं को लेकर कल अब्दुल्लागंज में होगी भाकियू टिकैत की महापंचायत

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विकासखंड उझानी के अंतर्गत ग्राम अब्दुल्लागंज के हप्पू नगला चौराहे पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के कई वरिष्ठ एवं प्रमुख नेता शामिल होंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान, विद्युत समस्या तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा भी पंचायत में प्रमुखता से उठाया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाकियू पदाधिकारियों ने कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान बरायमालदेव, अब्दुल्लागंज, जमरौली, बिहार, हरचंदपुर, सिरसौली, अल्लापुर भोगी और जिरौली आदि गांवों में ग्रामीणों से संपर्क कर पंचायत में पहुंचने की अपील की गई। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बरायमालदेव-उझानी मार्ग पर करीब दो-दो फीट तक जलभराव होने से करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीण लंबे समय से मार्गों के निर्माण और मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महापंचायत के बाद पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें अब्दुल्लागंज-सिरसौली, जिरौली-अब्दुल्लागंज और बरायमालदेव-अब्दुल्लागंज मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही जिरौली-सिरसौली मार्ग को पक्का कराने तथा गुनौरा वाजिदपुर से एनएच-530बी मार्ग होते हुए सिरसौली जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग भी रखी जाएगी। राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि इन मार्गों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। महापंचायत के माध्यम से एक बार फिर संबंधित अधिकारियों का ध्यान ग्रामीणों की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
इस दौरान रमेश चंद्र फौजी, दुर्वेंद्र सिंह जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन, मदनलाल खुराना, आकाश सक्सेना, पंकज सक्सेना, शेर कली सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights