मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डायट में आनंदम, बैगलेस डे एवं अरुणोदय प्रशिक्षण का समापन

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बदायूं में परिषदीय शिक्षकों के लिए आनंदम, 10 बैगलेस डे एवं अरुणोदय (प्रार्थना सभा कैलेंडर) विषयक दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण बैच-3 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रशिक्षण का आयोजन 23 से 28 सितंबर 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को अनुभवात्मक, रचनात्मक एवं कौशल आधारित शिक्षण से जोड़ते हुए विद्यालयों में आनंदमय और गतिविधि आधारित अधिगम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार करना रहा उद्घाटन एवं समापन अवसर पर डायट के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि बैगलेस डे, आनंदम एवं अरुणोदय जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में केवल पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि कला-शिल्प, वैज्ञानिक प्रयोग, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, जीवन-कौशल, सहयोग, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कार्य-कौशल एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों और गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्रवक्ता उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालयों में सीखने की प्रक्रिया को अधिक आनंददायक, व्यावहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रशिक्षण के नोडल वसीम अहमद एवं डायट प्रवक्ता मोहम्मद सरवर ने प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्थाओं एवं सत्रों का समन्वय किया। उन्होंने विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में संदर्भदाता मनीष कुमार, मोहित कुमार, श्रीमती स्मृति परमार, श्रीमती अर्चना वार्ष्णेय, श्रीमती अंबिका, विजय कौशिक एवं विवेक शुक्ला सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीकों से परिचित कराया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights